स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षण व्यवस्था, मॉनिटरिंग और विद्यार्थियों के बुनियादी सीखने के स्तर को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। अधिकारियों को समयबद्ध जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं, जिससे जुलाई शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएं।
राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नई गणवेश लागू की जाएगी। वहीं चौथी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी।
कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों में भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए बारहखड़ी, इमला और शुद्ध लेखन पर विशेष जोर दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता को मजबूत करना है।
इस बार निगरानी व्यवस्था भी पहले से अधिक सख्त रहेगी। कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, बीईओ और एबीईओ नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जांच की जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संस्था प्रमुखों को 16 जून तक अध्यापन समय-सारिणी जारी करनी होगी। वहीं प्रवेश प्रक्रिया को 30 जून तक हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य जुलाई से केवल पढ़ाई और सीखने के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस बार शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने के लिए बहुस्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों की नियमित समीक्षा करेंगे। शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे शिक्षा को और प्रभावी बनाया जा सके।
स्कूलों में प्रार्थना सभा को अधिक व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरुमंत्र और शांति पाठ नियमित रूप से आयोजित होंगे। बच्चों को छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों और स्थानीय संस्कृति की जानकारी भी दी जाएगी। महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से उनकी जीवनी से परिचित कराया जाएगा।
इसके अलावा शनिवार को बाढ़, आग और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों पर आधारित एक्टिविटी डे आयोजित किया जाएगा, जिससे बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक समझ विकसित हो सके।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



