माता-पिता से मिलने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र के आमापारा निवासी दीनू साहू उर्फ दीनू राम साहू (34) मिस्त्री का काम करता था। 10 जून की सुबह उसने अपने माता-पिता से मिलने राजनांदगांव जिले के बनबघेरा गांव जाने का फैसला किया।
दोपहर करीब 12 बजे वह अपने रिश्तेदार कृष्णा साहू और दोस्त भवानी मांडवी के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 DD 4248 से गांव के लिए निकला। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
ओवरटेक करते समय ट्रक ने मारी टक्कर
दोपहर लगभग 3 बजे रसमढ़ा बायपास रोड के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे दीनू साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीनू साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा साहू और भवानी मांडवी को मामूली चोटें आई हैं।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
बताया गया कि दीनू साहू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार में उसका पांच साल का बेटा और पांच माह की गर्भवती पत्नी है। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद काफी देर तक उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों और थानों में जानकारी जुटाते रहे। बाद में अंजोरा चौकी से मृतक की नानी सास को फोन आने पर घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
दूसरी घटना में हाइड्रा की चपेट में आया मजदूर
दूसरी घटना हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास हुई। ग्राम अकलोरडीह निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील विश्वकर्मा बीआरडब्ल्यू फैब्रिकेशन कंपनी में काम करता था।
10 जून को उसे फोन पर सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उसके भाई की मौत हो गई है। घायल अवस्था में सुनील को डायल-112 की मदद से शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि हाइड्रा वाहन क्रमांक CG 13 D 6439 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुनील विश्वकर्मा को टक्कर मार दी। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रसमढ़ा बायपास हादसे में अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। वहीं इंजीनियरिंग पार्क दुर्घटना मामले में हाइड्रा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दोनों मामलों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




