विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से मिलने गया 17 साल का छात्र, लड़की के मां के आते ही पाइप पर लटका... 10वीं मंजिल से गिरने से गई जा-न, जांच जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भुवनेश्वर से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचे 17 वर्षीय छात्र की छिपने की कोशिश कुछ ही पलों में बड़े हादसे में बदल गई। 10वीं मंजिल से गिरने के बाद छात्र की जा-न चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह घटना ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला अपार्टमेंट की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 11वीं कक्षा का 17 वर्षीय छात्र अपनी महिला मित्र से मिलने उसके फ्लैट पर पहुंचा था। उसी दौरान लड़की की मां अचानक घर लौट आईं। उन्हें देखकर छात्र घबरा गया और खुद को छिपाने की कोशिश करने लगा।

GF की मां से बचने के लिए पाइप पर लटका छात्र, 10वीं मंजिल से गिरने से गई जा*न

मृतक की पहचान रफान खुर्शीद के रूप में हुई है। वह भुवनेश्वर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। मां के अचानक आने पर रफान पहले बाथरूम में छिप गया। लेकिन जब उसे लगा कि वहां पकड़ा जा सकता है, तो वह बाथरूम से निकलकर बिल्डिंग के डक्ट यार्ड में पहुंचा और पाइप के सहारे बाहर लटककर छिपने का प्रयास करने लगा।

बताया जा रहा है कि छात्र करीब 10वीं मंजिल की ऊंचाई पर कई मिनट तक पाइप पकड़कर लटका रहा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही जा-न चली गई। घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। अब इन्हीं फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने लड़की और उसके परिवार से भी पूछताछ की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह पूरी तरह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। अभी इस मामले को अस्वाभाविक मौ*त के रूप में दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियां पूरी तरह साफ हो सकेंगी।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla