विज्ञापन

बारिश बनेगी मुसीबत! अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी पानी ,आकाशीय बि-जली का रेड अलर्ट, बि-जली गिरने से 2 बच्चों की मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ले ली है। अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बि-जली गिरने की आशंका जताई है। वहीं अच्छी बारिश के बावजूद प्रदेश में अब भी सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी झारखंड के ऊपर बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है। इसी सिस्टम की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।


Chhattisgarh Heavy Rain Alert 48 Hours, Weather Update, Raipur Weather, Monsoon Rain News, Lightning Alert CG

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आकाशीय बि*जली गिरने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि 1 जून से अब तक प्रदेश में औसत मौसमी बारिश सामान्य से 25 प्रतिशत कम बनी हुई है।

सरगुजा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे झुलस गए। इनमें दो बच्चों की जान चली गई, जबकि दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सगे भाइयों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण बह गया। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 125 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया।

बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते नेशनल हाईवे-49 पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर सड़क के ऊपर 4 से 5 फीट तक पानी बहता दिखाई दिया। वहीं कोटमीसोनार में लीलागर नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण इस मार्ग को भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बंगाल-झारखंड का लो-प्रेशर सिस्टम कैसे डाल रहा असर?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगातार नमी को छत्तीसगढ़ की ओर खींच रहा है। वहीं मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से होते हुए झारखंड और बंगाल तक सक्रिय बना हुआ है।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के ऊपर भी मौसम संबंधी सिस्टम सक्रिय हैं। इन सभी प्रणालियों के एक साथ सक्रिय रहने से प्रदेश में लगातार बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन

पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 21.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बि-जली गिरने की संभावना बनी हुई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर का मौसम

19 जुलाई को रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 307.2 मिमी बारिश

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। 1 जून से 18 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में औसतन 307.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत 375.4 मिमी बारिश का 81.8 प्रतिशत है। वहीं शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ऐसी ही छत्तीसगढ़ की ताजा और भरोसेमंद स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla