स्कूल के बाहर मिली थीं गोलियां
प्रभारी प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है कि गोलियां स्कूल परिसर के बाहर छात्रों तक पहुंची थीं। स्कूल प्रबंधन को पहले इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया।
पूछताछ में छात्र ने बताई अहम बात
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई पूछताछ के दौरान एक छात्र ने अन्य बच्चों को गोलियां देने की बात स्वीकार की। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि गोलियां उसे कहां से मिली थीं। उसने अपने मोबाइल में दवा के रैपर की तस्वीर दिखाई, लेकिन सप्लाई करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
किसी ने खाईं चार, किसी ने दो और एक गोली
स्कूल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में भर्ती चार छात्रों में से एक ने चार गोलियां, दूसरे ने दो गोलियां और तीसरे ने एक गोली खाई थी। सभी का इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
सिरदर्द की दवा' बताकर दी गई गोली
पूछताछ के दौरान छात्रों ने बताया कि उन्हें यह कहकर गोलियां दी गई थीं कि यह सिरदर्द की सामान्य दवा है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह कथित रूप से नशीली या प्रतिबंधित दवा हो सकती है।
अभिभावकों ने नेटवर्क की जांच की मांग की
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर कोई आरोप नहीं लगाया। उनका कहना है कि पूरी घटना स्कूल के बाहर हुई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि बच्चों तक प्रतिबंधित दवा पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए।
चरणदास महंत ने जताई चिंता
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि स्कूलों और कॉलेजों तक न*शे की सप्लाई पहुंच रही है तो यह समाज के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। जांच का मुख्य केंद्र अब यह है कि छात्रों तक ये संदिग्ध गोलियां कैसे पहुंचीं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


