विज्ञापन

छग : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! टोनही बताकर विधवा बहू पर डंडे से हमला, मौके पर गई जान, आरोपी जेठ गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,जशपुर जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। टोनही (जादू-टोना) का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी ही विधवा बहू पर डंडे से ह-म-ला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही जा-न चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, डूंगरजोर गांव निवासी सुखसिंह राठिया सोमवार सुबह अपनी विधवा बहू नवीना राठिया के घर पहुंचा। उसने नवीना पर जादू-टोना कर अपने परिवार के लोगों की मौ-त का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

Jashpur Tonhi Case

बताया गया कि जब नवीना ने इन आरोपों का विरोध किया तो गुस्से में आए सुखसिंह ने पास में रखा डंडा उठाकर उस पर लगातार ह-म-ला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से नवीना राठिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद अपने घर में छिपे आरोपी सुखसिंह राठिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी के परिवार में पिछले कुछ समय के दौरान उसकी मां, भाई और नाती की बीमारी से मौ-त हो गई थी। वह इन घटनाओं के लिए अपने भाई की पत्नी नवीना को जिम्मेदार मानता था। 

आरोपी को अंधविश्वास था कि नवीना जादू-टोना करती है और उसी वजह से उसके परिवार के सदस्य बीमार होकर मौ-त का शिकार हुए। इसी संदेह के कारण वह अक्सर महिला से विवाद करता था और आखिरकार यही अंधविश्वास इस दर्दनाक घटना की वजह बन गया।



    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla