विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीण ने किया पथराव, DSP सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: सूरजपुर में जमीन अधिग्रहण विवाद ने बढ़ाया तनाव, DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को अचानक बढ़ गया। कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके। इस घटना में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


जमीन अधिग्रहण विवाद में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पत्थर फेंके जाने की घटना में कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल पुलिसकर्मियों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सरपंच के पुत्र को गिरफ्तार किया था। इसी कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने धरना दिया और हथियार लेकर पुलिसकर्मियों को वहां से भगाने की कोशिश की।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके में SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए। उनकी मांग है कि जमीन के बदले जमीन दी जाए।

कुछ दिन पहले सर्वे के लिए पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इसी मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ धरमपुर पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।

इलाज जारी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद हालात को देखते हुए सूरजपुर के साथ आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ASP ने दी जानकारी

एएसपी योगेश देवांगन ने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर हुए विवाद के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके। इस घटना में 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।



यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla