भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र में खाली जमीन पर तालाब बनाने पहुंची निगम टीम का मोहल्लेवासियों ने किया कड़ा विरोध....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र में खाली जमीन पर तालाब बनाने पहुंची निगम टीम का मोहल्लेवासियों ने कड़ा विरोध किया. लोग निगम टीम को घेरकर जेसीबी के सामने बैठ गए। निगम  के वापस लौटने पर ही सब कुछ शांत हुआ. 

शास्त्री नगर कैंप-1 निवासी नोहर प्रसाद साहू ने बताया कि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पीछे एक बड़ा मैदान है. वहां दुर्गा पूजा और शिवरात्रि उत्सव मनाया जाता है. आम दिनों में यहां बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग टहलते हैं। भिलाई नगर निगम इस स्थल पर तालाब का निर्माण करा रहा है। 

यह भी पढ़े भिलाई में गर्लफ्रेंड को दुसरे युवक के साथ बाइक पर घूमता देख युवक हुआ आग बबूला किया युवती पर 

यह भी पढ़े - सिरफिरे ने CHO युवती की धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या की , मारने से पहले युवती को हथियार लेकर गलियों में दौड़ाया.

मंगलवार दोपहर वैशाली नगर जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे अपनी पूरी टीम के साथ जमीन की खुदाई कराने पहुंचीं। 

यह भी पढ़े - बच्चों को लंच में मरा हुआ मेंढक , एक्सपायरी डेट निकल चुके चने के आटे से पकौड़े 

यह भी पढ़े भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल..

यह भी पढ़े दुर्ग में दर्दनाक हादसा, कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आई बहु , बचाने आये ससुर

यह भी पढ़े 21 मार्च को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित , भिलाई नगर निगम और रिसाली 

निगम की जेसीबी द्वारा खुदाई शुरू होते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी इलाके में पहुंच गये. उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध किया. जोनल कमिश्नर ने कैंप और वैशाली नगर थाने से पुलिस बुलाई तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। काफी मुश्किलों से मामला शांत हुआ |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu