भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं. इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सार्वजनिक मंच से ईवीएम पर अहम बयान जारी किया|
आपको बता दें कि दुर्ग जिले के पाटन से विधायक और राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पाटन में कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ा बयान दिया. भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं|
इसलिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को तैयारी करनी चाहिए. यदि सभी कार्यकर्ता नामांकन करने के पात्र हैं, तो ईवीएम की संख्या कम कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े -खौफनाक फुटेज : तेज रफ़्तार वाहन घर की दीवार से टकराई मौके पर खड़ी महिलाए बाल बाल बची, विडियो देखे...
यह भी पढ़े -अचानक करोड़पति बने शिवा साहू के माता -पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
ऐसे में अगर किसी सीट पर 375 से ज्यादा उम्मीदवार होंगे तो ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा. ऐसे में कांग्रेस की जीत तय है.
दरअसल, कांग्रेस ने दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू को अपना उम्मीदवार चुना है. जो कि भूपेश बघेल का करीबी माने जाते है। आज पाटन विधानसभा के अमरौली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल भी मौजूद थे|
भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार और ईवीएम की आलोचना की साथ ही कहा कि वे नहीं चाहते कि इस बार लोकसभा चुनाव ईवीएम से हो|
चुनाव के बाद भाजपा की असली स्थिति पता चल जायेगी. भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि किसी निर्वाचन क्षेत्र से 375 उम्मीदवार भाग लेते हैं, तो चुनाव आयोग को मतपत्र के माध्यम से चुनाव करवाएगी तो कांग्रेस हर जगह जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी|
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : पार्षद को जान से मारने सटोरिये ने चढ़ा दी कार , एक की हालत गंभीर..
यह भी पढ़े - भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश...
यह भी पढ़े - जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है किशोरी ने की आत्महत्या...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

