भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल दिनांक 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक कुम्हारी ओवर ब्रिज से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।वर्तमान में कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है जो दिनांक 12 अप्रैल से प्रारंभ किया जावेगा इस हेतु दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालको के लिए ओवर ब्रिज मार्ग सभी वाहन चालको के लिए आगामी 06 दिनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : खेलते हुए घर से दूर निकल गया बच्चा , रोते हुए सड़क पर मिला , पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश कर बच्चे को सौंपा...
इस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें:-
यह भी पढ़े - सीरियल किलर का खौफ , शाम होते ही बनाता है महिलाओं का निशाना , अकेले बाहर जाने से डर रही है महिलाये , जानिए कहाँ का है मामला ..
01- चरोदा क्षेत्र के नागरिकगण रायपुर
आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह,-ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें।
यह भी पढ़े - आत्महत्या करने जा रही थी महिला रोका तो उसपर ही पेट्रोल डालकर लगा दी आग , महिला की हालत गंभीर....
02- खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन
रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर
मार्ग का उपयोग करें।
03- इसी प्रकार दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई-
फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें।
अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग-भिलाई)
के आम नागरिको से अपील करती है कि रायपुर आना-जाना करने के लिए यातायात पुलिस
द्वारा दिये गये अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे और अपना समय
एवं ईधन दोनो का बचत करें और जाम की स्थिति से बचे|
ओवर ब्रिज में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है ।
जाम से बचने हेतु 04 पहिया एवं छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
यह भी पढ़े - भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी , सुपेला का अंडरपास बनकर हुआ तैयार, इस दिन से आवाजाही होगी शुरू....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|


