भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में 112 की टीम ने तीन साल के बच्चे को उसके परिवार से मिलाया| सुपेला थाने में पदस्थ आरक्षक नितिन कश्यप और ड्राइवर अमन साहू द्वारा बच्चे के घर की तलाश कर उसे उसके परिवार तक पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सुपेला थाने के के अंतर्गत स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है| सद्भावना चौक के पास रहने वाला तीन साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर से निकल गया और अवंतीबाई चौक के पास रोते हुए जा रहा था| तभी एक युवक की नजर इस बच्चे पर पड़ी. युवक ने तुरंत 112 नंबर डायल किया।
यह भी पढ़े - आत्महत्या करने जा रही थी महिला रोका तो उसपर ही पेट्रोल डालकर लगा दी आग , महिला की हालत गंभीर....
पुलिस आरक्षक नितिन तुरंत मौके पर पहुंचे और रोते हुए बच्चे को उठाया और पूछताछ की. लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली. बच्चा भी कुछ नहीं बोल सका। इसके बाद पुलिस आरक्षक और बच्चा वैशाली नगर थाने पहुंचे|
थाना पुलिस ने खुलासा किया कि जिस स्थान पर बच्चा मिला वह सद्भावना चौक स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। फिर थाने की टीम को बच्चे की फोटो भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला.
यह भी पढ़े - शराब घोटाले में बढ़ा जाँच का दायरा , रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के घर EOW-ACB की रेड, हो सकता है बड़ा खुलासा...
वैशाली नगर थाने से सूचना मिलने पर कांस्टेबल नितिन बच्चे को स्मृति नगर चौकी ले जा रहे थे| जिसके बाद बच्चे को फिर सद्भावना चौक से शांति नगर की ओर ले गए, जहां बच्चा मिला था और लोगों से पूछताछ की। कई लोगों से पूछने के बाद एक शख्स ने बच्चे को पहचान लिया और नितिन की मेहनत रंग लाई. उस आदमी ने बच्चे का घर बताया |
जब पुलिस आरक्षक नितिन उस व्यक्ति के बताए पते पर पहुंचे तो बच्चे के परिजन काफी परेशान हो गए. परिवार के सदस्यों को डर था कि काफी तलाश के बाद भी वे बच्चे को नहीं ढूंढ पाएंगे और पुलिस स्टेशन जाने की तैयारी कर रहे थे।
तभी पुलिस आरक्षक नितिन वहां आए और जब उन्होंने बच्चे को देखा तो उसके परिजन रोने लगे. पुलिस आरक्षक नितिन और अमन ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया|
यह भी पढ़े - भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी , सुपेला का अंडरपास बनकर हुआ तैयार, इस दिन से आवाजाही होगी शुरू....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

