भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी थाना क्षेत्र में आवासीय परिसर से लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है|
यह भी पढ़े - पूर्व CM के पोस्टर में पेशाब कर जूते मारने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और 13 लाख की मशरुका बरामद की है. आरोपी को दुर्ग क्राइम और साइबर स्क्वाड और कुम्हारी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया.
आपको बता दें कि कुम्हारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित चौधरी ने शनिवार को अपनी शिकायत में कहा कि उनका परिवार और उनके भाई का परिवार 6 अप्रैल को पूजा में शामिल होने के लिए ओडिशा गए थे. 11 अप्रैल को सुमित चौधरी वापस आ गया|
लेकिन बसंत चौधरी नहीं लौटा. रात में जब सुमित चौधरी अपने भाई के घर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद वह कमरे में दाखिल हुआ, जहां अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अपने बड़े भाई बसंत चौधरी को फोन कर इसकी जानकारी दी|
अगले दिन भाई लौटा तो चोरी की जांच हुई। अज्ञात चोर ने घर से पैसे और गहने मिलाकर 13 लाख रुपए का सामान चुरा लिए. शिकायत के आधार पर कुम्हारी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़े - CG : दोस्त के साथ सड़क पर खड़ी थी सेल्स गर्ल युवती , तभी लोडिंग वाहन ने लिया चपेट में युवती की हुई मौत...
चोर की तलाश के लिए एक संयुक्त दल का गठन किया गया|इस बीच टीम ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को भी काम पर लगाया. इस दौरान घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मौजूदगी देखी गई, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं|
इसके आधार पर संदिग्ध की पहचान खदानपारा कुम्हारी निवासी महेंद्र साहू के रूप में हुई। जब महेंद्र साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह बार-बार गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि वह पानी के पाइप के माध्यम से घर की छत पर चढ़ गया और फिर सीढ़ी के टावर में लकड़ी के दरवाजे को छेदने और दरवाजे के बोल्ट को खोलने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।
पहली मंजिल पर सीढ़ियों के नीचे बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बैग में भर ली। उसने सोने और चांदी के गहनों से भरा बैग के शिकायत कर्ता के घर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया और भाग गया। आरोपी के निशानदेही पर, पुलिस ने सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए|
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

