भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक सड़क हादसे में तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. इस घटना में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा | दुर्घटनास्थल से गुजर रहे तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
यह भी पढ़े - सगी बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद गुस्से में छोटी बहन ने बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट...
जानकारी के मुताबिक, सिंधी कॉलोनी रायपुर नाका निवासी नंदलाल सोनी अपनी बाइक से बीआईटी कॉलेज के सामने जा रहे थे। इसी बीच दूसरी तरफ से शंकर नगर के रहने वाले करन यादव एक युवक के साथ आ गये| दोनों मोटर साइकिलें टकरा गईं। इस दुर्घटना के फलस्वरूप तीसरा मोटर साइकिल सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तीनों मोटर साइकिलें टकरा गईं।
साइकिलों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो साइकिलों के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। वहीं दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता चुनाव संबंधी कार्य के लिए इसी मार्ग से गुजर रहे थे। बाद में उन्हें सड़क पर घटना में घायल तीन युवक मिले और गंभीर रूप से घायल को निजी कार से जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल में जांच के बाद घायल नंदलाल सोनी (लगभग 58 वर्ष) को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने शंकराचार्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं तहसीलदार गुप्ता ने घटना की जानकारी कोतवाली दुर्ग थाना प्रभारी महेश ध्रुव को भी दी. वह और उनकी टीम जिला अस्पताल भी पहुंची और इस घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़े - मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा - मै ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल और लगा ली फांसी...
जैसे ही इस घटना की जानकारी संबंधित थाने को हुई तो इसकी सूचना पद्मनाभपुर पुलिस को दी गई. पद्मनाभपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी बाइक को थाने ले गई। पुलिस घायल नंदलाल सोनी की हालत सामान्य होने का इंतजार कर रही है ताकि कार्यवाई आगे बढ़ाई जा सके|
यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....
यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

