भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सूर्य ग्रहण से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेशे से ज्योतिषी एक महिला ने सूर्य ग्रहण के डर से खूनी खेल शुरू कर दिया|
उसने अपने पति पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस अपराध को अंजाम देने के बाद उसने अपने दो बच्चों को कार बिठाकर ले गयी फिर दोनों मासूम बच्चों को चलती कार से बाहर फेंक दिया.
खगोलीय घटनाएं हमेशा से ही लोगों को चिंतित करती रही हैं। भारत हो या पश्चिमी देश, हर किसी के लिए इन घटनाओं के अपने-अपने मायने होते हैं। यह श्रृंखला अमेरिका में सूर्य ग्रहण से जुड़ी एक आश्चर्यजनक घटना का खुलासा कर रही है।
यहां एक महिला ने सूर्य ग्रहण के डर से खूनी खेल शुरू कर दिया। महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली |महिला यही नहीं रुकी बल्कि उसने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी मरने की कोशिश की |
इसमें एक की मौत हो गयी |इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि ये महिला पेशे से एक ज्योतिषी थी.अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉर्श केयेन में रहने वाली महिला डेनियल जॉनसन सूर्य ग्रहण पर रिसर्च कर रही थी|
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : शराब कारोबारी पप्पू बंसल के आवास को एसीबी ने किया सील...
पिछले बुधवार को उन्होंने सूर्य ग्रहण के कारण काली छाया देखी। इसके बाद वह आपा खो बैठी| जिसके बाद उसने अपने पति के सीने में चाकू घोंप दिया। यही उनकी मौत का कारण बना
इस अपराध को अंजाम देने के बाद उसने अपने दो बच्चों को कार में लेकर निकल गयी| बच्चो को चलती कार से बाहर फेंक दिया है| जिसमे एक बच्चे (8 माह) की मौत हो गई. हालाँकि, दूसरा बच्चा (9 वर्ष) बच गया। अपने बच्चों को छोड़कर, उसने अपनी कार एक पेड़ से टकरा दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
इस पूरी घटना से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने सूर्य ग्रहण को युद्ध का प्रतीक बताया था. कहा था कि दुनिया तेजी से बदल रही है. इसलिए सुरक्षित जगह रहे|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

