भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के नागपुर के एक बाजार में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने और उनके प्रति भद्दी टिप्पणियाँ करने के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की ने कथित तौर पर 28 वर्षीय रंजीत राठौड़ की हत्या कर दी क्योंकि वह पान की दूकान में धूम्रपान करते समय उसे घूर रहा था|
यह भी पढ़े - दुर्ग में हुई अनोखी चोरी एक ही रात में सरपंच के बाड़े से 75 भेड़ - बकरियां गायब , पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट...
घटना शनिवार शाम की है जब मृतक रंजीत राठौड़ एक पान की दूकान पर गए थे. इसी दौरान युवती जयश्री पानझाडे सिगरेट पीने के लिए वहां पहुंच गई और सिगरेट पीने लगी। यहीं पर रणजीत राठौड़ ने भी सिगरेट पीना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हडकेश्वर पुलिस थाने के तहत काशमी नगर इलाके में शनिवार शाम हुए हमले के सिलसिले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है| जानकारी के मुताबिक़ रंजीत राठौड़ नाम के एक व्यक्ति ने आरोपी जयश्री पानझाडे और सविता सायरे के बारे में भद्दी टिप्पणी की, जिसके बाद उनके बीच तीखी बहस हुई।
पुलिस के मुताबिक जब रंजीत की नजर जयश्री पर पड़ी तो वह उसे घूरने लगा इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल फोन निकाला और सिगरेट पीते हुए जयश्री की हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा|
पुलिस ने कहा कि बहस के दौरान जयश्री ने अपने दोस्त आकाश दिनेश राउत को बुलाया, जो वहां मौजूद था और उसने राठौड़ के साथ बहस की थी। उसने राठौड़ पर चाकू से कई वार किए और फिर भाग गया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राठौड़ को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराध स्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े - ट्युशन ने घर वापस लौट रही 6 साल की बच्ची के साथ 11 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म , बच्ची की हालत नाजुक....

