भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदा बाजार, जिले के बहुचर्चित यौन अपराध और हनी ट्रैप मामले में कोतवाली पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता हासिल हुई।
यौन अपराध और हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने आज गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए लोगो में मुख्य आरोपी दुर्गा टंडन और प्रत्यूष उर्फ मोंटी मारिया को बनारस से गिरफ्तार किया गया. इसी बीच आरोपी रवीना टंडन को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया|
आपको बता दें कि इस मामले में दो दिन पहले बलौदा बाजार के वकील महान मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था. इस प्रकार इस पूरे मामले में चारों आवेदकों की शिकायत के आधार पर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया|
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि गैंग ने रंगदारी के जरिए अब तक चार पीड़ितों से करीब 41 लाख रुपये वसूले हैं. इस गिरोह के सरगना शिरीष पांडे, पुष्पा फ़ेकर और फर्जी पत्रकार आशीष शुक्ला अभी भी फरार हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है|
यह पूरा मामला हनी ट्रैप और सेक्स रैकेटसे जुड़ा है. यह गिरोह पिछले एक साल से बलौदा बाजार शहर में काम कर रहा था और सिनेमाई तरीके से शहर के निवासियों और बड़े व्यापारियों को कॉल गर्ल भेजकर अपने जाल में फंसा रहा था और उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे और बदले में ब्लैकमेल करके भारी रकम वसूलते थे|
लगातार ब्लैकमेल से परेशान होकर करीब चार लोगों ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया और तब जाकर पूरा मामला सामने आया. इसके अलावा इस मामले में कई पुलिस कर्मी का भी नाम शामिल हैं और उनकी आंतरिक जांच भी जारी है|
यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...
यह भी पढ़े - भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu


