गर्लफ्रेंड से शादी करने खुद पर गोली चलवा दी पुलिस जवान ने , लड़की के घरवालों पर दबाव बनाना चाह रहा था सिपाही , पकड़ा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई। 7 मई की रात करीब 10 बजे धामपुर थाने को नगीना रोड पर केएम इंटर कॉलेज के गेट के पास एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति अजित कुमार है| वह बुलन्दशहर जिले के सिकंदराबाद के बिलसूरी गांव थाने में रहता है और हाल ही में उसकी पोस्टिंग मुरादाबाद जिले के कटघर थाने में हुई थी।


पुलिस के मुताबिक अजित कुमार तीन दिन की छुट्टी पर थे. जब बिजनौर पुलिस ने अजीत कुमार से दामपुर जाने का कारण पूछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद बिजनौर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला कि अजीत 2019-20 तक बिजनौर जिले के दामपुर थाने में तैनात था। 

यह भी पढ़े - CG में हुआ दर्दनाक : कार में अचानक लगी आग , शिक्षक की जलकर हुई मौत , सीट बेल्ट बंधा होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए शिक्षक...

पुलिस कर्मी का इसी दौरान लड़की के साथ अफेयर शुरू हो गया |दोनों के बीच  रिश्ता खराब होने के कारण पुलिसकर्मी अजित उस लड़की से शादी नहीं कर पा रहा था। लड़की के भाई ने दामपुर पुलिस स्टेशन में अजीत के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी|

यह भी पढ़े - भिलाई : शादी में हुआ बवाल , दो पक्षों के बीच बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद इसी बीच आरोपी ने युवक को मार दी चाकू , युवक की हालत गंभीर...

अजीत हमेशा लड़की और उसके परिवार को कॉल और मैसेज में कहता की वह खुद को गोली मार कर आरोप उनपर लगा देगा| अजित के हाथ पर लड़की का नाम भी गुदा हुआ है। अजीत कुमार ने अपनी प्रेमिका के परिवार को नुकसान पहुंचाने और दबाव में आकर प्रेमिका का उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी | फिर अपने तीन दोस्तों जुनैद, जुबेर और कासिम के साथ मिलकर खुद को गोली मारने की योजना बनाई।

यह भी पढ़े कुरकुरे खाने की शौकीन पत्नी के लिए एक दिन पति कुरकुरे लाना भुला , पत्नी घर छोड़कर चली गयी तथा पति के खिलाफ पुलिस में कर दी शिकायत , मामला तलाक तक पहुंचा...

 वहीं, पुराने मामले में समझौता हो करने की बात कही| योजना के मुताबिक अजीत और उसके तीन अन्य साथी सात मई को मुरादाबाद जिले से एकत्र होकर दामपुर थाने आये. सभी ने शराब पी और अजीत और उसके दोस्त रेलवे ट्रैक के पास एक खाली मैदान में चले गए। यहां जुबैर ने उसकी गोली मारी|

यह भी पढ़े -दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए ने 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....

घायल अजित जब नगीना रोड स्थित केएम इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में पूरी कहानी सामने आ गई| जिसके  बाद मामले का खुलासा हुआ |

यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo