दुर्ग : टिंबर कारोबारी के घर डकैतों ने बोला धावा , दम्पत्ति को बंधक बनाकर की लाखो की लूट ,30 तोला सोना और 25000 नगद लेकर भागे , चड्डी बनियान गिरोह पर शक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग इलाके में टिंबर कारोबारी के घर बड़ी घटना हो गयी | शुक्रवार आधी रात बदमाश घर में घुस आए और दंपत्ति को बंधक बनाकर 30 तोले सोने के गहने और 25,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। आरोपी cctv कैमरे में कैद हो चुके है|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा , कोचिंग से लौट रही 3 सहेलियों को ट्रक ने लिया चपेट में एक की मौत , 2 घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम...

दरअसल रसमड़ा निवासी व्यवसायी दिलीप मिश्रा और उनकी पत्नी किरण मिश्रा शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर खाना खाकर सो गये. तभी रात करीब तीन बजे पांच बदमाशों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। वे चारदीवारी पर चढ़ गए और घर में घुसने के लिए पिछला दरवाजा तोड़ दिया। फिर दंपत्ति को चुनरी और रस्सियों से बाँधकर बंधक बना लिया।

यह भी पढ़े - भिलाई : फ्लेट से आ रही थी बदबू , बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत , पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो दो भाइयों की सड़ी गली पड़ी थी लाश....

इसके बाद उन्होंने घर में कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल से भागने से पहले संदिग्धों ने 30 तोले सोने के आभूषण, 25,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और अंजोरा की टीम मौके पर पहुंची. खबरों के मुताबिक, घटना से पहले आरोपी पास के खेत में बैठकर नशा किये थे|

यह भी पढ़े -ससुर की 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने ससुर की सुपारी देकर करवाई हत्या , सरकारी अधिकारी बहू ने इसे हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की पर पकड़ी गयी.

पुलिस सीसीटीवी की पड़ताल कर रही है| इसमें पांच बदमाश लाठी-डंडों और बंदूकों के साथ घर में घुस रहे हैं| आशंका है कि इस घटना को चड्डी बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह झाबुआ, देवास और धार के डकैत है| 

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग की तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटना का शिकार , वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस आ रहे थे दुर्ग ,इसी बीच ड्राईवर को आ गयी झपकी और बस पलट गयी हादसे में 1 महिला और एक बच्ची की मौत 25-30 लोग घायल..

इस घटना के बाद आरोपियों ने दंपत्ति के मोबाइल फोन भी ले लिए. एक फोन घर के सामने और दूसरा रसमड़ा नाले के पास फेंका गया था। घटना के बाद, पुलिस ने दोनों सेल फोन बरामद किए।

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : डोंगरगढ़ स्तिथ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी की छापेमारी...

बता दे की व्यवसायी का इकलौता बेटा हैदराबाद में काम करता है। केवल छुट्टियों पर घर आता है। शुक्रवार तक वह हैदराबाद में ही था और दंपति घर पर अकेले थे| अंजोरा पुलिस और एसीसीयू टीम फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj