CG : सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी निकली धोखेबाज पति और बच्चे को छोड़कर चली गयी, बेचारा पति पत्नी को वापस लाने न्याय की लगा रहा है गुहार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर छग,  आपने उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला तो सुना ही होगा, जिन्होंने नौकरी मिलते ही अपने पति को छोड़ दिया था। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ प्रांत के सरगुजा जिले में घटी|

यह भी पढ़े -भिलाई : दोस्तों के साथ नागपुर घुमने गया युवक इतवारी रेलवे स्टेशन से हुआ गायब , 13 दिन से पति को ढूंढने भटक रही है महिला , छावनी पुलिस ने टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की..

 जहां एक महिला ने अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपने पति और बच्चे को छोड़ दिया। हैरानी की बात तो यह है कि उनके पति ने भी उन पर धोखाधड़ी से नौकरी पाने का आरोप लगाया है|

यह भी पढ़े -डॉ. ने आइसक्रीम ऑर्डर करवाई पर आइसक्रीम के अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश , आइसक्रीम में पड़ी थी इंसान की कटी हुई ऊँगली , पढ़े पूरा मामला..

दरअसल, पूरे मामले में लखनपुर विकासखंड के ग्राम तराजू निवासी दीपक राजवाड़े ने आरोप लगाया है और कहा है कि स्व. समुद्री बाई अनुविभागीय अधिकारी श्याम कनाल अनुविभाग क्रमांक 1 में पत्र वाहक के पद पर कार्यरत थी| जिनकी अचानक  मृत्यु हो गई। 


इसके बाद उनकी छोटी बेटी दीपक राजवाड़े की पत्नी सुलोचनी राजवाड़े ने खुद को कुंवारी बताया और अपने पति के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनुकंपा नियुक्ति पाने की साजिश रची। मामला तब सामने आया जब दीपक राजवाड़े की पत्नी ने नौकरी प्राप्त कर ली| जिसके बाद पति और अपने बच्चे को छोड़ दिया।


जब इससे बात नहीं बनी तो पति दीपक राजवाड़े ने सरगुजा आयुक्त सूरजपुर को कलेक्टर एवं जल संसाधन अभियंता क्रमांक. 1 में मामले की शिकायत की| 

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुरानी बात का बदला लेना चाहते थे आरोपी...

हालाँकि, इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जांच सही ढंग से की जाती है, तो अनुकंपा नियुक्ति रद्द किया जा सकता है। पति दीपक राजवाड़े को अब भी अपनी पत्नी सुलोचनी राजवाड़े के लौटने का इंतजार है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7