भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए छात्रहित और संगठन के उद्देश्यों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
घोषणा के अनुसार अक्षय मिश्रा को भिलाई नगर का नगर सह मंत्री बनाया गया है, वहीं पृथ्वी प्रताप सिंह को महाविद्यालय प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर अध्यक्ष के रूप में ऋतेश दूबे का चयन किया गया, जबकि नगर मंत्री का दायित्व आकाश साहू को दिया गया है। इसके साथ ही उमंग वर्मा और कार्तिक शर्मा को नगर सह मंत्री, दीपक साहू को कार्यालय मंत्री, आदित्य तिवारी को तकनीकी प्रमुख और हर्षित भारद्वाज को तकनीकी सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार अंकित सिंह को छात्रावास प्रमुख, पोषण जोशी को फार्मा विजन प्रमुख, हरमन सिंह संधू को मीडिया प्रमुख और विशाल सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। संगठन की अन्य इकाइयों में भी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिनमें आस्था वर्मा को आरकेएम प्रमुख, श्रुति सिंह को आरकेएम सह प्रमुख, दिव्या वर्मा को एसएफडी प्रमुख, धीरज को एसएफडी सह प्रमुख, वेदांश सिंह को खेल प्रमुख तथा राजीव गोखले को मेडिविजन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रोत्साहन सिंह को महाविद्यालय सह प्रमुख, वेदांश चिनचोलकर को विद्यालय प्रमुख, साई को विद्यालय सह प्रमुख और प्रसमजीत सेनगुप्ता को स्टडी सर्किल प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में आदित्य असाटकर, अर्पित कुमार, पुष्कर इस्दा, रमन तिवारी, प्रांजल माथुरकर, वेदांत ठाकुर, पुष शुक्ला और अंकित पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
घोषणा कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, विभाग संयोजक कुनाल प्रताप सिंह, नगर मंत्री आकाश साहू और जिला संयोजक प्रवीन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को और गति देने तथा छात्रहितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई भिलाई नगर
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




