छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज घटना: महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से रेत लिया खुद का गला, मौत!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र के दोरना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने सब्जी काटने वाले धारदार औजार से अपना गला रेत लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से रेत लिया खुद का गला, मौत!

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना बुधवार को ग्राम दोरना में हुई। 39 वर्षीय वनस्पति दास उस समय घर में अपने बच्चों के साथ थी, जब यह हादसा हुआ। घर के अन्य सदस्य गांव के ही एक खेत में काम करने गए थे। अचानक वनस्पति ने सब्जी काटने वाले औजार से अपनी गर्दन रेत ली। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना घरवालों को दी।  


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वनस्पति को आनन-फानन में अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गले की नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई।  

 


वनस्पति का पति जनेवधारी दास जब शाम को घर लौटा, तो उसे इस दुखद घटना का पता चला। वह तुरंत अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 



विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने वनस्पति के पति से भी पूछताछ की, लेकिन वह कोई ठोस वजह नहीं बता सका। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। लुंड्रा थाना पुलिस ने केस डायरी को आगे की जांच के लिए भेज दिया है।  


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK