दुर्ग स्टेशन पर कामाख्या एक्सप्रेस में सफ़र कर रहे असम के युवक की तबियत बिगड़ने से मौत, साथियों ने बिलासपुर में करवाया अंतिम संस्कार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ट्रेन में सफर के दौरान मौत, सफर बना जिंदगी की आखिरी राह

बिलासपुर , महाराष्ट्र से असम अपने घर लौट रहे युवक की ट्रेन यात्रा अचानक मौत में बदल गई। युवक कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहा था, जब दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

साथियों के साथ घर लौट रहा था युवक, नहीं मिला कंफर्म टिकट

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रॉबर्ट संगमा असम का रहने वाला था और महाराष्ट्र में कैटरिंग का काम करता था। काम खत्म होने के बाद वह अपने साथियों के साथ असम लौट रहा था। सभी कामाख्या एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे थे। कंफर्म सीट न मिलने के कारण जैसे-तैसे जगह बनाकर सफर शुरू किया गया।

दुर्ग स्टेशन पर बिगड़ी हालत, मौत से पहले कुछ समझ ही नहीं पाए साथी

जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पर पहुंची, रॉबर्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके साथियों को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही वह बेसुध हो गया और उसकी मौत हो गई। घबराए साथियों ने तुरंत रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर कॉल कर जानकारी दी।

 


बिलासपुर में शव उतारा गया, जीआरपी ने की कार्रवाई

जब ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची, तो युवक के शव को वहां उतारा गया। जीआरपी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची |


विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

परिजनों की गैरमौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

इस दौरान मृतक के परिजन मौके पर मौजूद नहीं थे, ऐसे में साथियों ने ही बिलासपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK