भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित वाहन एक बार फिर हादसे की वजह बन गए।
(छग) बालोद ज़िले के सिकोसा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन 5 यात्रियों को इसकी कीमत गंभीर चोटों से चुकानी पड़ी।
घटना सुबह उस वक्त हुई जब पायल ट्रैवल्स की एक बस दल्लीराजहरा से दुर्ग की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अचानक चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों से उछलकर गिर पड़े। चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत मदद के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।
इस हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का प्राथमिक इलाज कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर बसें तेज़ रफ्तार से चलती हैं, जो कभी भी बड़ा खतरा बन सकती हैं।
विज्ञापन
📢 आप भी सड़क पर सफर करते समय सतर्क रहें। ऐसी हर घटना से हमें सबक लेना चाहिए। जुड़ें हमारे साथ और रहें हर लोकल अपडेट से वाकिफ।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




