छत्तीसगढ़ में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक-युवती की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई, पल भर में बर्थडे की खुशियां मातम में बदलीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बर्थडे की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बाइक ने छीने दो जवान जीवन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवाओं की बाइक पुल के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुल के पास दीवार से टकराई बाइक, दो टुकड़ों में बंट गई

यह भीषण हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगांवा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक में एक युवती समेत तीन लोग सवार थे। सभी बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पुल की दीवार से जा टकराई।


20 से 25 मीटर तक घसीटी बाइक और सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद बाइक और उस पर सवार युवक-युवती करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटते चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर ही युवक देवराज दास और युवती बिंदु बघेल की मौत

हादसे में देवराज दास और बिंदु बघेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

                            


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK