भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खंडहर स्कूल में मिली मासूम की लाश, गांव में मचा हड़कंप
(छग) बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भरारी गांव में 13 साल के बच्चे की लाश बंद पड़े पुराने स्कूल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।15 दिन से लापता था मासूम, परिजन थे बेहाल
मृतक की पहचान 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो बीते 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन दिन-रात उसकी तलाश में जुटे थे और थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगा रहे थे।
पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप
परिजनों का कहना है कि शुरुआत से ही उन्हें शक था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चिन्मय का अपहरण कर लिया है, लेकिन पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
🔹 "स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
पोस्टर लगाए, इनाम की घोषणा तक की गई
नाउम्मीद होते हुए भी परिजनों ने पंपलेट छपवाकर आस-पास के गांवों में लगाए और एक लाख रुपए इनाम का ऐलान किया था, ताकि कोई भी सुराग मिल सके।
बंद स्कूल से आई बदबू, फिर हुआ खुलासा
गुरुवार को गांव के कुछ लोगों को पुराने स्कूल की तरफ से तेज़ बदबू आई। जब वे देखने पहुंचे, तो एक कमरे में चिन्मय की लाश पड़ी मिली। शव सड़ चुका था और पूरी तरह डिकम्पोज हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
गांव में फैली बदबू से हुआ खुलासा, खंडहर स्कूल में मिली लाश
गुरुवार को गांव के कुछ लोगों को पुराने स्कूल की तरफ से तेज बदबू आई। जब वे लोग वहां पहुंचे तो स्कूल के एक बंद कमरे में चिन्मय की लाश दिखाई दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव पूरी तरह सड़ चुका था।
फोरेंसिक जांच और पूछताछ शुरू, एक संदिग्ध हिरासत में
टीआई नरेश चौहान ने बताया कि शव पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका है। हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




