भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाटापारा मेले में बड़ा हादसा टला, 30 फीट ऊंचे झूले से गिरी महिला, लोहे को पकड़कर बचाई जान
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में शनिवार रात एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। रामलीला मैदान में लगे एम्यूजमेंट पार्क में एक महिला आकाश झूले पर सवार थी। झूला जैसे ही ऊपर से नीचे आने लगा, अचानक उसकी सेफ्टी बेल्ट खुल गई और वह झूले से फिसल गई।
30 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटकी रही महिला
गिरते वक्त महिला ने झूले में लगे लोहे को कसकर पकड़ लिया। वह करीब 30 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटकी रही। झूले को तुरंत रोका गया और अफरा-तफरी मच गई।
युवक ने बहादुरी दिखाकर बचाई जान
एक युवक झूले पर चढ़ा और महिला को वापस सुरक्षित सीट पर बैठाया। इसके बाद महिला को नीचे उतारा गया। मौके पर मौजूद लोग सांस रोककर इस पूरी घटना को देखते रहे। गनीमत रही कि समय रहते झूला रोका गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस खौफनाक हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में पार्क की लापरवाही को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया है। भाटापारा DSP तारेश साहू ने कहा है कि ऐसे पार्कों में अब सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
धमतरी में भी टूटा था झूला
कुछ सप्ताह पहले धमतरी के नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर झूला टूट गया था। उस समय झूले पर 12 लोग सवार थे, जो नीचे गिर गए थे। सौभाग्य से कोई गंभीर घायल नहीं हुआ था। उस हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




