भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सगे भाई ने ही टंगिया से काट डाला भाई का गला, चंद घंटों में आरोपी पकड़ा गया
दुर्ग जिले के भिलाई-03 क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने अपने ही मंझले भाई की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस की सतर्कता से आरोपी ज्यादा दूर तक भाग नहीं पाया।
👉 रात 11:30 बजे हुआ झगड़ा, देखते ही देखते बहा खून
यह सनसनीखेज वारदात 09 अगस्त 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई शरद कुमार ठाकुर (27) और मंझले भाई डामन सिंह ठाकुर के बीच किसी बात पर जोरदार बहस और गाली-गलौज हो रही थी| विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
👉 टंगिया से किया हमला, बीच-बचाव में प्रार्थी भी घायल
प्रार्थी जब शोर सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपी शरद घर में रखे लकड़ी फाड़ने वाले टंगिया से डामन के गले पर वार कर रहा था। उसने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने डामन पर फिर से हमला किया और प्रार्थी को भी टंगिया से मार दिया। इससे उसकी पीठ और गाल पर चोटें आईं।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी"
👉 रात में अचेत हुआ डामन, सुबह ली आखिरी सांस
हमले के बाद डामन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। परिजनों ने उसे पानी पिलाया और वह सो गया। अगली सुबह सालिक राम देवांगन नामक व्यक्ति घर आया तो प्रार्थी ने उसे पूरी घटना बताई। सालिक ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया।
डामन को सुपेला स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दुर्ग रेफर किया गया। लेकिन दुर्ग पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। गर्दन पर गहरी चोट और खून की अधिकता जानलेवा साबित हुई।
👉 हत्या का मामला दर्ज, आरोपी ने कबूला जुर्म
प्रार्थी की शिकायत पर पहले मर्ग कायम किया गया और जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शरद कुमार ठाकुर को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
👉 आरोपी का प्रोफाइल और हत्या की वजह
नाम: शरद कुमार ठाकुर
उम्र: 27 वर्ष
पता: डबरापारा, दक्षिण रेलवे पटरी के किनारे, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
कारण: पुरानी रंजिश और पारिवारिक तनाव
पुलिस जांच में सामने आया है कि घर में लंबे समय से कलह चल रही थी। अकसर भाइयों के बीच झगड़े होते थे, लेकिन इस बार मामला खून-खराबे में बदल गया| स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है, लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है"
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
👉 पुलिस की अपील – हिंसा नहीं, समाधान खोजें
भिलाई-03 पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि पारिवारिक विवादों को अगर समय रहते सुलझाया न जाए, तो वे जानलेवा रूप ले सकते हैं। इस मामले में भी यही हुआ।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




