भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की सड़कों पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
नेहरू नगर से बाईपास की ओर जा रहे बाइक सवार युवक और महिला की माजदा वाहन से भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एवेंजर बाइक से जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान बाइक अचानक माजदा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सेक्टर-6 ई मार्केट स्ट्रीट-65 निवासी हीरालाल वर्मा और सेक्टर-6 डी मार्केट निवासी रूमाना परवीन के रूप में हुई है।
हीरालाल वर्मा ई मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते थे और एसी, टीवी, फ्रिज की मरम्मत का काम करते थे। उनका एक बच्चा भी है।वहीं, रूमाना परवीन ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं और तीन बच्चों की मां थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
हादसे के बाद पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल है।स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है।अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला और युवक कहां जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
माजदा चालक हिरासत में
पुलिस ने माजदा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




