भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , अब शिवनाथ नदी की सेहत सुधरेगी। हर दिन बहने वाले 90 MLD गंदे पानी को अब सीधा नदी में नहीं बहाया जाएगा। इसके लिए कचांदुर में बनेगा बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट।
नगर निगम भिलाई, ग्राम कचांदुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की नींव खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को भूमिपूजन कर रखी। टेंडर की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है और अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
इस प्लांट की लागत 189.57 करोड़ रुपए तय की गई है और इसकी कुल क्षमता 150 MLD होगी।
शहर से हर दिन लगभग 90 MLD गंदा पानी निकलता है, जो नालियों और बड़े नालों से होते हुए सीधे शिवनाथ नदी में जाकर मिल जाता है। इसी कारण नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। अब इस गंदे पानी को रोका जाएगा, और एसटीपी में ट्रीटमेंट कर बैक्टीरिया व केमिकल हटाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि इससे नदी के जल की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा।
ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का उपयोग निगम उद्योगों और किसानों को सिंचाई के लिए करेगा। जो पानी पूरी तरह से साफ हो जाएगा, उसे फिर से नदी में मिलाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने जानकारी दी कि कचांदुर में 14 एकड़ जमीन पर यह प्लांट बनेगा। यह स्थान इसलिए चुना गया है क्योंकि यहीं शहर के दो बड़े नाले — तेल्हा और कोसा नाला — मिलते हैं और ये पानी शिवनाथ नदी में जाता है।
भिलाई के मेयर नीरज पाल ने कहा, "शिवनाथ जीवनदायिनी है, एसटीपी बनने से हम इसे प्रदूषण से बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवनाथ को बचाने की इस पहल से शहरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। ऐसे और लोकल अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




