भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : डिप्टी सीएम के काफिले के रूट पर तैनात ASI पर जानलेवा हमला, सिर में आई गहरी चोटें
भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र से स्वतंत्रता दिवस पर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
15 अगस्त को जब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ता क्लियर कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक एएसआई पर जानलेवा हमला हो गया।
ड्यूटी निभा रहे एएसआई पर नशे में धुत ड्राइवर ने किया वार
घटना उस वक्त हुई जब एएसआई सुशील पांडेय कुम्हारी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को हटवा रहे थे, ताकि मंत्री का काफिला बिना रुकावट निकल सके।
तभी वहां मौजूद ट्रक ड्राइवर, जो कि नशे की हालत में था, ने अचानक एएसआई पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई सुशील पांडेय को सिर में गंभीर चोट आई।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, सिर पर लगे 8 टांके
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल एएसआई को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर पर 8 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल एएसआई का इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
एएसआई सुशील पांडेय ने मामले की लिखित शिकायत कुम्हारी थाना में दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।हमले में इस्तेमाल किया गया ट्रक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े - मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




