भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की सड़कों पर बदमाशों का आतंक, पुलिस ने दबोचे दो शातिर आरोपी
सुपेला थाना क्षेत्र से लगातार आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मोबाइल लूट कर बाइक से फरार हो जाता था, वहीं दूसरा आरोपी चाकू लहराकर आमजन को डरा धमका रहा था।मोबाइल बात करते वक्त बाइक सवार लुटेरे ने उड़ाया फोन
घटना 13 अगस्त 2025 की है। पीड़ित मोहम्मद शरवर शाम करीब 7:15 बजे घड़ी चौक, सुपेला से पेट्रोल लेने जा रहा था। रास्ते में एक परिचित का फोन आया, तो वह बात करने लगा। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी राजेश उर्फ राजा ने मोटरसाइकिल से आकर उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गया| घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा लुटेरा, मोबाइल और बाइक जब्त
प्रार्थी की रिपोर्ट पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 954/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 14 अगस्त को आरोपी को चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से चोरी गया वीवो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त की| आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी का नाम: राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती, निवासी वार्ड क्रमांक 09, गौतम नगर, सुपेला, जिला दुर्ग
दूसरी वारदात: चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, गिरफ्तार
एक अन्य मामले में सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आर.के. मैदान, राधिका नगर में एक युवक लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन रेड कार्रवाई की और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
हाथ में चाकू लहराते किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरोपी के पास से बटनदार धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिसे वह लहराते हुए लोगों को धमका रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उत्तम सोनी पिता राजेन्द्र सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पाँच रास्ता, ओशो पब्लिक स्कूल के सामने, सुपेला बताया।
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




