भिलाई में NH रोड पर हादसा: शराब के नशे में रोड पार कर रहा युवक दुपहिया की टक्कर से घायल, इलाज के दौरान मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शराब के नशे में रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात दुपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना 18 अगस्त की रात लगभग 8:45 बजे की है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरापारा, जीई रोड पर यह हादसा हुआ।


                         भिलाई एनएच रोड हादसा – युवक को दुपहिया ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर, खुर्सीपार निवासी जाहिद खान (28 वर्ष), पिता अब्दुल मतीन खान, शराब के नशे में सड़क पार कर रहा था। तभी एक अज्ञात दुपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि जाहिद का पैर टूट गया और वह मौके पर ही बुरी तरह लहूलुहान हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आनंद शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे और बिना 112 वाहन का इंतजार किए घायल युवक को तत्काल सुपेला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लेकिन अफ़सोस की बात है कि इलाज के दौरान युवक की जान नहीं बच सकी। परिजनों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख है। तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसों को लेकर लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ऐसी ही लोकल खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। अगर आपके इलाके में भी कोई घटना घटी हो, तो हमें जानकारी ज़रूर दें – आपकी आवाज़ हम तक पहुंचेगी।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK