भिलाई में हर घर को मिलेगा फ्री डस्टबिन, 6.79 करोड़ में खरीदे जाएंगे 3.39 लाख डस्टबिन डिब्बे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने निगम की बड़ी पहल, हर घर में मिलेगा मुफ्त डस्टबिन

भिलाई नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में टॉप पर आने के लिए एक और अहम कदम उठाने जा रहा है। अब शहर के हर घर में निगम की तरफ से मुफ्त में डस्टबिन बांटा जाएगा।

 हर घर को दो डस्टबिन मिलेंगे, बिल्कुल फ्री
निगम 6.79 करोड़ रुपये की लागत से कुल 3 लाख 39 हजार 669 डस्टबिन खरीदेगा। हर घर को दो डस्टबिन दिए जाएंगे — एक नीले रंग का और दूसरा हरे रंग का
🔹 नीले डस्टबिन में लोग सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, दवा की बोतलें आदि रखेंगे।
🔹 हरे डस्टबिन में गीला कचरा जैसे सब्जी-फल के छिलके और खराब भोजन डाला जाएगा।

कचरा होगा अलग-अलग उठाव
निगम की गाड़ियाँ इन दोनों तरह के कचरे को अलग-अलग उठाएंगी, जिससे कचरे का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

 


महिला समूहों को मिलेगा रोजगार
नगर निगम के 6 एसएलआरएम सेंटरों की जिम्मेदारी महिला समूहों को दी जाएगी। इन सेंटरों में कचरे को छांटने और उसका उचित उपयोग करने का काम होगा। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।

महिला समूहों को मिलेगा रोजगार
नगर निगम के 6 एसएलआरएम सेंटरों की जिम्मेदारी महिला समूहों को दी जाएगी। इन सेंटरों में कचरे को छांटने और उसका उचित उपयोग करने का काम होगा। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।

 "हमारा लक्ष्य स्वच्छता में नंबर 1 बनना है”
लक्ष्मीपति राजू ने कहा, “हम लगातार शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 लाने के लिए योजनाबद्ध काम कर रहे हैं। डस्टबिन की खरीदी कर हर घर में बांटी जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

 स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया
शहरवासियों ने निगम की इस पहल की तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर और ज्यादा स्वच्छ बनेगा।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK