भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा, फटा वेस्ट कैचर और गूंजे तेज धमाके
छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में से एक भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे प्लांट परिसर तेज धमाके की आवाज से दहल उठा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई।धमाके की आवाज सुनते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल टीम ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू
हादसे की जानकारी मिलते ही इस्पात प्रबंधन को सूचना दी गई। बीएसपी के दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर से ही आग की लपटें और धुंआ दिखाई दे रहा था।"
उत्पादन पर पड़ा असर, वैकल्पिक व्यवस्था शुरू
जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से हर दिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है।
हालांकि, इस्पात प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्पादन को बनाए रखने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
कोई जनहानि नहीं, लेकिन सवाल खड़े हुए
सबसे राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।हालांकि, इस घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। स्थानीय कर्मचारियों ने कहा कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




