भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई अब इंदौर की राह पर चलने को तैयार है। शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहल की ओर कदम बढ़ाया है। इसके तहत निगम के 70 पार्षदों की टीम ने हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का दौरा किया, जो स्वच्छता के लिए देशभर में जाना जाता है। शनिवार को यह टीम भिलाई लौट आई।
महापौर नीरज पाल ने बताया कि इंदौर मॉडल की सबसे बड़ी ताकत है — डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी। वहां की गाड़ियां निश्चित समय पर तय रूट से गुजरती हैं, जिनकी निगरानी ICCC कंट्रोल रूम से की जाती है। इससे शहर में सफाई का एकसमान स्तर बना रहता है।
इंदौर के घरों में लोग खुद खाद (कम्पोस्ट) बनाते हैं। वहां के नागरिक कचरे को छह हिस्सों में बाँटकर उसे कचरा वाहन में डालते हैं, जिससे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग हो जाता है। भिलाई में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी।
निगम अब शहरवासियों को जागरूक करने के अभियान में जुटने वाला है। हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाएगा, और होम कम्पोस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि हर नागरिक स्वच्छता मिशन का हिस्सा बन सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि इंदौर की तर्ज पर भिलाई भी स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप रैंक हासिल करने की दिशा में गंभीरता से काम करेगा। जल्द ही आधुनिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली लागू की जाएगी।
इलाके के लोगों ने भी इस मॉडल को लागू करने की मांग की है और कहा कि इससे मोहल्ले साफ-सुथरे बने रहेंगे।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




