भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था युवक, अचानक हुआ चाकू से हमला
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अपनी मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
गणेश पंडाल में छुपकर बचाई जान
घटना शुक्रवार रात की है। युवक किसी तरह जान बचाकर भागा और नजदीकी गणेश पंडाल में छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस हमले की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने धारा 109 के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी घटना
वार्ड 34, शिवाजी पारा, खजूर लाइन कैंप-2 निवासी राजा बाबू (27 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।राजा ने बताया कि वह शुक्रवार रात स्कूटी (CG 07 CJ 8941) से रावण भाठा जामुल से निकला था। उसे अपनी मंगेतर अंजली चौधरी को अंजली ज्वेलर्स से लेकर आना था।
फोन आया तो स्कूटी रोककर बात करने लगा
करीब रात 8:20 बजे हाउसिंग बोर्ड मोड़ के पास वह पहुंचा ही था कि मंगेतर का कॉल आया। राजा ने स्कूटी रोककर बात करना शुरू किया।
तभी आया बाइक सवार हमलावर
इसी दौरान पीछे से एक बाइक (CG 07 CX 3531) पर सवार लड़का आया और उसकी स्कूटी के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। राजा को कुछ समझ आता, उससे पहले ही वह जेब से चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
इलाके में फैली दहशत, लोग डरे
इस घटना से आसपास के लोग सहम गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक की स्तिथि स्थिर बताई जा रही है|
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



