भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में आसमानी कहर – खेत से लौट रहीं 6 महिलाएं बिजली की चपेट में, 2 की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुंआपाली गांव की 6 महिलाएं खेत से लौट रही थीं, तभी आसमान से गिरी बिजली ने दो की जान ले ली।रास्ते में गिरा बिजली का कहर, दो की मौके पर मौत
रास्ते में ही जोरदार बिजली गिरी और 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके पीछे चल रहीं चार अन्य महिलाएं –
दरसबाई कोर्राम
गीताबाई गोड़
कुंवरमति
पार्वती यादव
घायल हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी
पुलिस ने घटना में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह एक प्राकृतिक हादसा माना जा रहा है।
गाँव में गहरा दुख, प्रशासन से मदद की मांग
गांव में मातम पसरा है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे" – इस दृश्य ने हर किसी का दिल दहला दिया।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




