बिलासपुर के मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, चोरी की नीयत से हत्या की आशंका ,जांच में जुटी पुलिस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंदिर में सोया था पुजारी, सुबह मिली लाश – गांव में मातम

(छग) बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के एक मंदिर में रह रहे पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सुबह चाय देने पहुंची मां, देखा खून से लथपथ बेटा

परसाकापा निवासी 30 वर्षीय जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू गांव के ही पाठ बाबा मंदिर में पुजारी था और वहीं मंदिर में ही रहता था।रविवार सुबह रोज की तरह जब उसकी मां सुबह 6 बजे चाय देने मंदिर पहुंची, तो मंदिर के अंदर बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी देख चीख उठी।

बिलासपुर के मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, चोरी की नीयत से हत्या की आशंका , जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप

मां की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे| स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है

चोरी की नीयत से हत्या की आशंका

फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में चोरी करने की नीयत से घुसे अज्ञात चोरों ने जब पुजारी ने विरोध किया, तो उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK