विज्ञापन

CG : 13 साल के मासूम की हत्या हुआ खुलासा : दोस्त ही निकला हत्यारा , गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं देने पर की थी हत्या !


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में मोबाइल गेम की लत ने एक मासूम की जान ले ली। 13 साल के छात्र की हत्या उसके ही दोस्त ने कर दी, वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं दिया।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव की है।कक्षा 8वीं में पढ़ने वाला चिन्मय सूर्यवंशी 15 दिनों से लापता था।परिजनों ने उसकी तलाश के लिए दिन-रात एक कर दिया था, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिला।

बंद पड़े स्कूल में मिली क्षत-विक्षत लाश

गुरुवार (14 अगस्त) को गांव के कुछ लोगों को एक पुराने, बंद पड़े स्कूल से तेज दुर्गंध आने लगी।
जब लोग वहां पहुंचे, तो बंद कमरे में चिन्मय की क्षत-विक्षत लाश मिली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

इलाके में मातम छा गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया।शव की हालत देखकर अनुमान लगाया गया कि हत्या कई दिन पहले की गई थी।

आरोपी दोस्त ने कबूला जुर्म

जांच में छात्र के दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मोबाइल गेम की लत थी।उसके घर वालों ने मोबाइल छीन लिया था।इसीलिए उसने चिन्मय से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा।

जब चिन्मय ने मोबाइल देने से मना किया, तो गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया और उसे मार डाला।इसके बाद उसकी लाश को गांव के ही पुराने बंद पड़े स्कूल में छिपा दिया।

 


परिजनों ने की थी इनाम की घोषणा

चिन्मय के परिजन 31 जुलाई को उसके लापता होने के बाद से बहुत परेशान थे।
उन्होंने न सिर्फ पुलिस और एसपी ऑफिस के चक्कर काटे, बल्कि खुद भी उसकी तलाश में जुटे रहे।

उन्हें अनहोनी की आशंका थी, इसलिए उन्होंने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
गांव और आसपास के इलाके में पंपलेट चस्पा किए गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


स्कूल 10 महीने से बंद पड़ा था

जांच में सामने आया कि जहां चिन्मय की लाश मिली, वह स्कूल करीब 10 महीने से बंद पड़ा था।
इस भवन को पहले संकुल केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता था, लेकिन नया स्कूल भवन बन जाने के बाद यह भवन खाली हो गया था।

  • पुलिस पर भी उठे सवाल

    परिजनों का कहना है कि बच्चे के गायब होने के अगले ही दिन पुलिस को सूचना दी गई थी।
    पुलिस ने भरोसा तो दिलाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
    वे लगातार थाने और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते रहे।

    "स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है| "इलाके के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं, सतर्क रहें

मोबाइल गेम एक गंभीर मानसिक लत बनती जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने साबित कर दिया कि यह लत रिश्तों को भी खत्म कर सकती है। आपसे अपील है – अपने बच्चों पर नजर रखें, उन्हें समझाएं और सतर्क रहें।



यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK