भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, छत्तीसगढ़ में BJP चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के मौके पर भाजपा पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। यह अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा, जिसमें सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती पर ज़ोर रहेगा।
दिल्ली में हुई बैठक, छत्तीसगढ़ टीम भी रही मौजूद
इस अभियान को लेकर दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज तक पहुंचने का माध्यम होगा।
बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम ने भी हिस्सा लिया और अभियान की रूपरेखा व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सेवा पखवाड़ा में होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम
अभियान के तहत निम्नलिखित गतिविधियाँ पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएंगी:
स्वास्थ्य जांच शिविर
रक्तदान अभियान
वृक्षारोपण
स्वच्छता अभियान
गरीब तबके तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना
भाजपा नेताओं ने साझा किया विज़न
प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, मंत्री जयंती पटेल, हर्षिता पांडेय और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेश सहित कई नेता बैठक में उपस्थित रहे।चंदेश ने कहा कि इस सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है – समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और योजनाओं को पहुंचाना।
कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा समाज से
भाजपा नेताओं का मानना है कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को समाज के साथ जोड़ेगा और जनता तक सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा।
छत्तीसगढ़ के हर जिले और मंडल में इसको लेकर विशेष कार्यक्रम होंगे| स्थानीय स्तर पर बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी ही सटीक और ज़मीन से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
हर खबर, आपकी भाषा में – आपके अपने जिले से सीधा। लोकल अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



