भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई-रायपुर के बीच फैला सूदखोरी का जाल – पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने रायपुर के एक सूदखोर को दबोच लिया, जिसने ब्लैंक चेक में 25 लाख भरकर वसूली की कोशिश की और बच्चों को उठाने तक की धमकी दे डाली।शुरुआत कैसे हुई पूरी कहानी
CSP भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, हनोदा(बोरसी) निवासी नागेश्वर प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई कि 2024 में उन्होंने अपने कॉलेज बैचमेट शब्बीर जैदी से ₹1,44,400 उधार लिए थे। ब्याज समेत ₹1,64,800 वापस कर भी दिए। लेकिन लोन के समय आरोपी ने एक ब्लैंक चेक ले लिया था।
ब्लैंक चेक बना 25 लाख का हथियार
बाद में उस ब्लैंक चेक में आरोपी ने ₹25 लाख भर दिए। इसके बाद वकील के जरिए वसूली का नोटिस भेजा। इतना ही नहीं, पीड़ित के घर और पैतृक कृषि भूमि के कागजात भी अपने पास रख लिए।
घर पहुंचकर दी बच्चों को उठाने की धमकी
27 जुलाई 2025 को आरोपी पीड़ित के घर पहुंचा और रकम न देने पर बच्चों को उठाने की धमकी दे दी। इस हरकत से परिवार काफी ज्यादा दबाव में आ गया |
वीडियो रिकॉर्ड कर बनाया दबाव
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़ित को रायपुर बुलाकर ₹25 लाख चुकाने का दबाव बनाया और इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड किया। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी जेल भेजा
दुर्ग पुलिस ने अपराध क्रमांक 278/2025, धारा 308(2),(5), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




