भिलाई में BSF की तिरंगा रैली से गूंजा शहर, हर घर तिरंगे का संदेश लेकर निकली बाइक और साइकिल,15 अगस्त को विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभक्ति से सराबोर भिलाई: BSF जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा फहराने का संदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले भिलाई की सड़कों पर तिरंगे की शान देखते ही बन रही थी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत एक भव्य साइकिल और मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली की शुरुआत सामरिक मुख्यालय से हुई और यह रिसाली चौक, डीपीएस चौक, पंथी चौक और रेल चौक होते हुए SSB क्षेत्रीय मुख्यालय तक पहुंची।इस रैली में BSF के अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

BSF जवानों की तिरंगा बाइक और साइकिल रैली - भिलाई शहर में देशभक्ति का जश्न

स्थानीय लोगों में देशभक्ति का जोश और गर्व साफ नजर आया।
रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना और हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा देना था।

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी BSF कर रही जागरूकता

अधिकारियों ने जानकारी दी कि BSF नक्सल क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से इस अभियान को चला रही है।

 


जवान वहां तैनात वाहिनियों और स्थानीय नागरिकों के बीच तिरंगे बांट रहे हैं और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।BSF का मानना है कि ये अभियान जनता में देश के प्रति गर्व और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है।

15 अगस्त की तैयारियां पूरी, विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं|13 अगस्त को सुबह 9 बजे अंतिम रिहर्सल होगी, जिसमें सभी विभागों और प्रतिभागियों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।14 अगस्त को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा, जो सुबह 8 बजे रविशंकर स्टेडियम से शुरू होकर वापस वहीं समाप्त होगी।

15 अगस्त को मुख्य समारोह प्रथम बटालियन, दुर्ग में होगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

शहर में जश्न का माहौल, हर कोना तिरंगे के रंग में रंगा
शहर में तिरंगे और लाइट्स से सजावट हो रही है।स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल चल रही है।बाजारों में तिरंगे और सजावटी सामान की धूम है।

 आइए, इस स्वतंत्रता दिवस हर घर पर तिरंगा लहराकर एकजुटता और देशप्रेम का परिचय दें।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK