भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक बनने का सुनहरा मौका
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है।
5 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तारीख 27 अगस्त
इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तय की गई है।इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा, 8 सितंबर से मिलेगा एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 (रविवार) को होगा।परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में ली जाएगी।एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से जारी किए जाएंगे।
परीक्षा शुल्क होगा रिफंड, लेकिन सिर्फ स्थानीय निवासियों को
ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को भुगतान किया गया शुल्क वापस किया जाएगा, जो उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे शुल्क भरा गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
स्थानीय युवाओं में इस भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कई उम्मीदवारों ने तैयारी तेज कर दी है।
आवेदन कहां करें?
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




