ईडी की गिरफ्तारी को चैतन्य बघेल की चुनौती:आज शराब घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ चैतन्य बघेल की याचिका पर आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ईडी की गिरफ्तारी पर चैतन्य बघेल की हाईकोर्ट में लड़ाई, आज होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। मामला राज्य की राजनीति और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

चैतन्य बघेल हाईकोर्ट सुनवाई – ईडी गिरफ्तारी पर दायर याचिका पर अदालत में सुनवाई

 5 अगस्त को दायर की थी याचिका, आज जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में सुनवाई
चैतन्य बघेल ने 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। आज इसी याचिका पर जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट का रुख किया

इससे पहले चैतन्य ने सुप्रीम कोर्ट में भी गिरफ्तारी को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी थी। 


गिरफ्तारी का दिन था जन्मदिन, भिलाई 3 स्थित निवास से उठाए गए
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को उनके ही जन्मदिन के दिन भिलाई 3 स्थित बघेल निवास से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी।

पहले 5 दिन की रिमांड, फिर दो बार न्यायिक हिरासत
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने चैतन्य को पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड में भेजा। इसके बाद 22 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 4 अगस्त को रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा पेशी हुई, जहां फिर से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब अगली पेशी 18 अगस्त को
अब चैतन्य बघेल को 18 अगस्त को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

ईडी का दावा – 2100 करोड़ का घोटाला, चैतन्य ने मैनेज किया पूरा पैसा
ईडी के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में करीब 2100 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। ईडी का कहना है कि इस पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को चैतन्य बघेल ने ही मैनेज किया था।
 

न्याय की आस, पूरे प्रदेश की निगाहें कोर्ट पर टिकी
अब देखना होगा कि हाईकोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत मिलती है या नहीं। प्रदेशभर की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हैं।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK