छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राज्य में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, दुर्ग और बस्तर पर भारी बारिश का खतरा

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का सीधा असर प्रदेश के कई इलाकों में दिखने लगा है।बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं बाकी जिलों में फिलहाल स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।

 पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।दुर्ग और बस्तर के कुछ हिस्सों में तो भारी बारिश देखने को मिली।

शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रह सकता है।

15 अगस्त का बारिश और तापमान अपडेट

स्वतंत्रता दिवस के दिन राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।राजनांदगांव जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई – 119.0 मिमी।

राजधानी रायपुर में गर्मी का एहसास 

शुक्रवार को रायपुर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 33.1 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।

बिलासपुर का मौसम सामान्य बना रहा –
अधिकतम तापमान: 32.3 डिग्रीन्यूनतम तापमान: 26.6 डिग्री सेल्सियस

इन मौसम तंत्रों से बन रहा दबाव

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला है और दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

साथ ही एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से होते हुए पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली है।यह द्रोणिका दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है।



विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

मौसम पर नज़र रखें, सुरक्षित रहें

बदलते मौसम के बीच ज़रूरी है कि आप अपडेट रहें और सतर्कता बरतें।ऐसी स्थानीय और ज़मीनी मौसम रिपोर्ट्स के लिए हमसे जुड़े रहें और जानकारी को शेयर करें।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK