भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब कांग्रेस का मोर्चा – वोट चोरी के खिलाफ उठी सियासी लहर
रायपुर से लेकर हर जिला मुख्यालय तक कांग्रेस अब मैदान में उतरने जा रही है। चुनाव आयोग और भाजपा पर राहुल गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।तीन चरणों में चलेगा कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन
राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी, चुनावी धोखाधड़ी और मतदाता सूची में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद एआईसीसी की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेशभर में कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।
🔹 पहला चरण: 14 अगस्त को कैंडल मार्च
पहला चरण कल यानी 14 अगस्त से शुरू होगा। सभी जिला मुख्यालयों में शाम 8 बजे विशाल कैंडललाइट मार्च निकाला जाएगा। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, पीसीसी व डीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
🔹 दूसरा चरण: 22 अगस्त से 7 सितंबर – "वोट चोर, गद्दी छोड़" रैली
दूसरे चरण में राजधानी रायपुर सहित प्रमुख शहरों में विशाल राज्यस्तरीय रैलियां निकाली जाएंगी।
इन रैलियों का नेतृत्व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता करेंगे।इस दौरान सभी जिलों से कांग्रेसजन, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ और विभाग से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
तीसरा चरण: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर – हस्ताक्षर अभियान
तीसरे और अंतिम चरण में कांग्रेस देशभर से कथित वोट चोरी के खिलाफ 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर पार्टी पदाधिकारी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




