भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सावधानी ही सुरक्षा है – जानिए कुत्ते कब बन जाते हैं खतरा, और कैसे रखें खुद को सुरक्षित
दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों के हमलों से परेशान लोगों को सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से बड़ी राहत मिली है।अब इन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया गया है|वहीं, जानवरों के हक़ में आवाज उठाने वालों ने इस फैसले का विरोध किया है।
इस बीच ये जानना बेहद जरूरी हो गया है कि कब और क्यों कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं, और किसी को काट लेते हैं।
बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
देशभर में कुत्तों के काटने की घटनाएं अब हजारों नहीं, लाखों में पहुंच गई हैं।
ऐसे में लोगों के मन में डर और भ्रम दोनों हैं। आइए जानते हैं वो 5 मुख्य कारण जो कुत्तों को काटने के लिए उकसाते हैं।
क्यों काटते हैं कुत्ते? ये हैं 5 बड़े कारण
1. अपनी या परिवार की सुरक्षा
कुत्ते अपने इलाक़े, मालिक या बच्चों की रक्षा के लिए आक्रामक हो सकते हैं।मादा कुत्ता अपने पिल्लों की सुरक्षा के लिए किसी पर भी हमला कर सकती है।
2. अचानक चौंकना या नींद से जगाना
अगर सोते हुए कुत्ते को अचानक जगाया जाए या पीछे से डराया जाए तो वो काट सकता है।ऐसे वक्त में उन्हें सबकुछ खतरा लगता है।
3. चोट या बीमारी में तकलीफ
बीमार, घायल या दर्द से परेशान कुत्ते अक्सर चिड़चिड़े हो जाते हैं।ऐसे में वे अपने पसंदीदा इंसान से भी दूरी बना सकते हैं और काट भी सकते हैं।
4. तेज आवाज या भयावह अनुभव
तेज आवाज, दुर्व्यवहार या डरावनी स्थिति में कुत्ता डर से हमला कर सकता है।उसकी प्रतिक्रिया में काटने की संभावना बढ़ जाती है।
5. कुत्ते से भागना
कई नस्लों के कुत्ते अगर किसी को भागते हुए देखते हैं, तो वे उसे शिकार समझ बैठते हैं।ऐसे में वे दौड़कर काट सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
कैसे रखें खुद को सुरक्षित? अपनाएं ये ज़रूरी सावधानियां
किसी अनजान कुत्ते के पास बिना अनुमति न जाएं।
1) जब कुत्ता खा रहा हो, सो रहा हो या बच्चों के साथ हो, उसके पास न जाएं।
2) घायल कुत्ते को हाथ न लगाएं, विशेषज्ञ से संपर्क करें।
3) बच्चों को कभी अकेले कुत्ते के साथ न छोड़ें।
4) अनजान कुत्ते को छूने से पहले उसे सूंघने दें, सीधे आंखों में न देखें।
5) अगर कोई कुत्ता आपको घेर ले, तो शांत रहें, न भागें और न चिल्लाएं।
आपकी समझदारी ही आपकी सुरक्षा है। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




