दुर्ग में NHM कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: CMHO आदेश के विरोध में सिर मुंडवाया, बोले- फाड़ेंगे कॉपी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 850 NHM कर्मचारियों की हड़ताल में उबाल, CMHO के आदेश के विरोध में मुंडवाए सिर

(छग) दुर्ग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 850 कर्मचारी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं। आंदोलन का कोई समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। लेकिन अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के ताजा आदेश से कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया है।

CMHO के आदेश ने बढ़ाया विवाद, कर्मचारियों में उबाल

CMHO की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि यदि कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करते तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस चेतावनी से नाराज NHM के पुरुष कर्मचारियों ने शनिवार को विरोधस्वरूप अपना सिर मुंडवा लिया।

दुर्ग में NHM कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: CMHO आदेश के विरोध में सिर मुंडवाया, बोले- फाड़ेंगे कॉपी!

सोमवार को फाड़ेंगे आदेश की कॉपी

दुर्ग NHM कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी 850 कर्मचारी CMHO कार्यालय पहुंचेंगे और अधिकारी के सामने ही उस आदेश की कॉपी फाड़कर फेंकेंगे। उनका कहना है कि यह आदेश दमनकारी है और हम सभी कर्मचारी इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई जारी रखेंगे।

क्या कहा गया है आदेश में?

CMHO ने 29 अगस्त को जो आदेश जारी किया, उसमें कहा गया कि 13 अगस्त को स्टेट हेल्थ सोसाइटी की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल काम पर लौटें, अन्यथा सेवा समाप्ति की अनुशंसा की जाएगी और इसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

इन मांगों को लेकर कर रहे हैं हड़ताल

NHM कर्मचारियों की हड़ताल की मुख्य मांगों में शामिल हैं:
– संविलियन और स्थायीकरण
– पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
– ग्रेड-पे का निर्धारण
– नियमित भर्ती में आरक्षण
– अनुकंपा नियुक्ति
– मेडिकल और अन्य अवकाश की सुविधा
– स्थानांतरण नीति
– 10 लाख तक का कैशलैस चिकित्सा बीमा

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

हड़ताल के चलते जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण में परेशानी आई है। स्थानीय मरीजों को भी इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

स्थानीय लोगों में नाराजगी, कई स्वास्थ्य शिविर स्थगित

इलाके के लोगों में भी नाराजगी है। कई स्वास्थ्य शिविर स्थगित कर दिए गए हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK