दुर्ग में आरक्षक को किया था कर्ज के बाद भी प्रताड़ित, तंग आकर की आत्महत्या – आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार..



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :👉 कर्ज चुका दिया, फिर भी नहीं मिली शांति – आरक्षक ने की आत्महत्या, आरोपी चंद घंटों में पकड़ा गया

दुर्ग ज़िले में एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। कर्ज पूरी तरह चुकाने के बावजूद एक आरक्षक को बार-बार प्रताड़ित किया गया। तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और साथी पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए।

👉 आरक्षक सुरेन्द्र साहू को मोबाइल कॉल्स से किया गया था मानसिक रूप से परेशान

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मृतक सुरेन्द्र साहू (उम्र 40 वर्ष), निवासी न्यू पुलिस लाइन, दुर्ग ने आरोपी हरिश कुमार मिश्रा से 10 लाख रुपए उधार लिए थे। बाद में यह पूरा पैसा चुका दिया गया।

लेकिन आरोपी ने मूलधन और ब्याज के नाम पर मोबाइल से बार-बार कॉल करके सुरेन्द्र को प्रताड़ित करना जारी रखा। घटना वाले दिन भी यही सिलसिला चलता रहा।

👉 प्रताड़ना से टूट चुके आरक्षक ने आखिरकार जान दे दी

लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से सुरेन्द्र साहू पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने विवश होकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के दौरान परिजनों से बयान लिए गए और पंचनामा तैयार किया गया।

मामले में धारा 108 BNS और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया।



 


👉 आरोपी पुराना अपराधी निकला, पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरोपी हरिश मिश्रा को ट्रेस कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है —

  • साल 2017: कर्जा एक्ट और धारा 384 के तहत गिरफ्तार (थाना भिलाई भट्ठी)

  • साल 1998 और 2007: दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में गिरफ्तार

  • दुर्घटनाएं: भिलाई नगर और तिल्दा नेवरा में अलग-अलग एक्सीडेंट से दो लोगों की मौत

  • वर्तमान: दुर्ग, भिलाई और रायपुर के थानों में दर्ज हैं अन्य आपराधिक मामले


👉 डायरी जब्त, सबूत पक्के – भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी से कर्ज से संबंधित दस्तावेज और डायरी जब्त की है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन



यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK