भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 3000 में 200 बार टोल क्रॉस! 15 अगस्त पर सरकार का शानदार तोहफा
स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर मोदी सरकार ने हाईवे यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब सिर्फ ₹3000 में आप सालभर में 200 बार नेशनल हाईवे टोल क्रॉस कर पाएंगे। इस नई व्यवस्था से टोल पर बार-बार रुकने और बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी।एनुअल फास्टैग पास से होगा बड़ा फायदा
सरकार के मुताबिक इस एनुअल पास से एक टोल क्रॉस करने की लागत करीब ₹15 आएगी। पहले इतनी बार टोल क्रॉस करने में लगभग ₹10,000 खर्च होते थे, अब वही काम ₹3000 में हो जाएगा।लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जो लोग रोज़ाना या बार-बार हाईवे से सफर करते हैं, उनके लिए ये योजना बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।
क्या FASTag पास लेना ज़रूरी है?
नहीं, यह अनिवार्य नहीं है। आप अपने मौजूदा FASTag से ही ट्रांजैक्शन जारी रख सकते हैं। यह केवल एक वैकल्पिक सुविधा है, जिससे फायदा उठाना पूरी तरह आपके ऊपर है।
कहां-कहां मान्य है यह पास?
यह पास केवल NHAI और MoRTH द्वारा संचालित नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर मान्य होगा।
उदाहरण के तौर पर:
– अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे
– ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे
– दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
– वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे
किन वाहनों के लिए है यह पास?
यह पास सिर्फ प्राइवेट (नॉन-कमर्शियल) व्हीकल्स के लिए है – जैसे कार, जीप और वैन।
आपकी गाड़ी VAHAN पोर्टल पर प्राइवेट रजिस्ट्रेशन में होनी चाहिए। ट्रक, बस या टैक्सी इसके लिए मान्य नहीं हैं।
नया FASTag लेना होगा क्या?
नहीं, अगर आपका मौजूदा FASTag एक्टिव है, ब्लैकलिस्टेड नहीं है और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक है, तो उसी पर यह पास एक्टिव किया जा सकता है। अगर FASTag चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड है, तो पास एक्टिव नहीं होगा।
क्या एक पास दूसरी गाड़ी में चलेगा?
नहीं, यह नॉन-ट्रांसफरेबल है। केवल उसी गाड़ी में इस्तेमाल होगा जिसके लिए एक्टिव किया गया है। दूसरी गाड़ी में इस्तेमाल करने पर यह डिएक्टिवेट हो जाएगा और पैसे वापस नहीं मिलेंगे।
टोल क्रॉसिंग कैसे गिनी जाएगी?
● पॉइंट-बेस्ड सिस्टम में एक तरफ की क्रॉसिंग एक काउंट होगी। वापसी में दोबारा पास करेंगे, तो यह दूसरी गिनी जाएगी।
● क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम में एक एंट्री और एक एग्जिट को एक क्रॉसिंग माना जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
एनुअल पास खरीदना बहुत आसान है – जानिए तरीका (नीचे दी गई इमेज को ध्यान से देखें)
आप दो तरीकों से पास खरीद सकते हैं:
-
राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप
-
NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.nhai.gov.in)
विज्ञापन
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:
– ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं
– मोबाइल नंबर और FASTag ID से लॉगिन करें
– व्हीकल और पास के लिए पात्रता जांचें
– ₹3000 का भुगतान करें
– 2 घंटे के अंदर पास एक्टिव हो जाएगा और SMS से पुष्टि मिलेगी
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




